1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2019, 7:34:21 PM
- फ़ोटो
CHAPRA: जदयू के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह बिहार के राजपूतों को गोलबंद करने की मुहिम में निकले हैं. 19 जनवरी को महाराणा प्रताप की जयंती के बहाने वे पूरे बिहार से राजपूतों को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में जुटा रहे हैं. अपने जाति के लोगों को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण देने आज संजय सिंह छपरा पहुंचे.
महाराणा प्रताप की जयंती पर राजपूतों का जुटान
जदयू नेता संजय सिंह 19 जनवरी को महाराणा प्रताप की जयंती पर स्वाभिमान दिवस समारोह का आयोजन कर रहे हैं. पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. दावा ये किया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दशकों में ये राजपूत जाति के लोगों का पटना में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा. अपने कार्यक्रम की सफलता के लिए संजय सिंह इन दिनों पूरे बिहार के दौरे पर हैं.
आज वे छपरा पहुंचे, जहां उनके समाज के लोगों ने उनका जबरदस्त स्वागत किया. जदयू नेता ने कहा कि महाराणा प्रताप की जयंती के बहाने क्षत्रिय समाज अपनी ताकत दिखायेगा. इस कार्यक्रम के जरिये ये भी साबित किया जायेगा कि क्षत्रिय समाज नीतीश कुमार के विकास के कामों का पूरा समर्थन कर रहा है.