Hindi News / news / CCL के ऑफिसर ने की सुसाइड, मरने से पहले लिखा-जिंदगी से उब चुका...

CCL के ऑफिसर ने की सुसाइड, मरने से पहले लिखा-जिंदगी से उब चुका हूं, अब जा रहा हूं उपर

1st Bihar Published by: Updated Mar 07, 2020, 9:51:02 AM

CCL के ऑफिसर ने की सुसाइड, मरने से पहले लिखा-जिंदगी से उब चुका हूं, अब जा रहा हूं उपर

- फ़ोटो

RAMGADH: सीसीएल के अधिकारी ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. मरने से पहले अधिकारी ने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं जीवन से उबकर मैं ऊपर जा रहा हूं. इसमें किसी ओर का दोष नहीं है. यह घटना केदला की है.

केदल परियोजना में करते थे काम

बताया जा रहा है कि सीसीएल के माइनिंग सीनियर मैनेजर बिंदेश्वरी प्रसाद हजारीबाग एरिया के केदला उत्खनन परियोजना में कार्यरत थे. वह केदला भूगर्भ परियोजना के ऑफिसर कॉलोनी में रहते थे. उनके साथ में परिवार को का कोई भी सदस्य नहीं रहता था. जब नौकरानी सुबह दरवाजा खुलवाने गई तो नहीं खोले, जिसके बाद उसने पड़ोसियों को सूचना दी. जिसके बाद लोग पहुंचे तो खिड़की से देखा की वह फांसी के फंदे से झूल रहे थे. 

बिहार थे रहने वाले

बिंदेश्वर प्रसाद नालंदा जिले के बिहारशरीफ के रहने वाले थे. वह कई सालों से केदला में ही काम कर रहे थे. लेकिन अचानक किस बात को लेकर उन्होंने सुसाइड की है. अब तक पड़ोसी भी हैरान है. जैसे ही घटना की सूचना मिली तो बिहारशरीफ से परिजन केदला के लिए रवाना हो गए. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.