1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 02, 2023, 5:04:15 PM
- फ़ोटो
RANCHI: सेवा नियमितिकरण की मांग को लेकर झारखंड में अनुबंध पर बहाल चिकित्सा कर्मी हड़ताल पर हैं। एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम व चिकित्सा कर्मियों लगातार 17 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। जिससे चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही है। मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सेवा नियमितिकरण की मांग पर को लेकर आमरण अनशन जारी है। जिसमें कई स्वास्थ्य कर्मियों की हालत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि सरकार इस बार उनके हित में फैसला लें नहीं तो यह हड़ताल इसी तरह से चलता रहेगा। जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर खासा असर पड़ेगा।