1st Bihar Published by: Updated Thu, 21 May 2020 03:44:01 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: देश कोरोना संकट से जुझ रहा है. लोग इस संकट की घड़ी में मदद भी कर रहे हैं. लेकिन बीजेपी के नेता राहत के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. रांची सांसद से लेकर विधायक इसी अंदाज में दिखे.

राशन पैकेट का नाम दिया नमो आहार
रांची के मधुकुम में बीजेपी सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह समेत कई बीजेपी के नेताओं ने गरीबों के बीच राशन बांटा, लेकिन जो पैकेट था उस पर पीएम नरेंद्र मोदी का फोटो छपवाया और उसका नाम दिया नमो आहार. इस वक्त में लोगों को राहत पहुंचाना जरूरी है. लेकिन राजनीति इस संकट की घड़ी में करना लोगों को समझ में नहीं आ रहा है.

मोदी किट भी बांटा जा रहा
इसके अलावे बीजेपी के नेता मोदी सुरक्षा किट भी बांट रहे है. मास्क के साथ सेनिटाइजर बांटा जा रहा है. लेकिन इसके पैकेट पर भी पीएम मोदी का पोस्टर लगाया गया है. बता दें कि इससे पहले हटिया में एक विधायक ने इसी तरह का काम किए थे. जिसकी विपक्ष ने आलोचना की थी.