मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 21 Apr 2024 08:40:29 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए सियासी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रांची में आज 'INDIA' गठबंधन की एक बड़ी रैली होनेवाली है। आज झारखंड के रांची में इंडिया गठबंधन की महारैली होने वाली है। पटना, मुंबई और दिल्ली के बाद अब चौथी बार इंडिया गठबंधन के बड़े नेता एक मंच पर जुटने वाले हैं।
दरअसल, देश का विपक्ष आज बीजेपी के खिलाफ एक साथ हुकंर भरता दिखाई देगा। पहले चरण के चुनाव के बाद आज रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली होने वाली है। इस रैली में विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी, उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखेंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी से भगवंत मान और संजय सिंह, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, राजद की तरफ से तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और नैशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के बड़े नेता वहां मौजूद रहेंगे।
मालूम हो कि, रांची के प्रभात तारा मैदान में 5 लाख लोग जुटने वाले हैं। यह महारैली एक तरह से इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है, जिसमें 12 पार्टी के नेता मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाए हैं। बीजेपी पर निशाना साधने के लिए इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी। ये महा-आयोजन झारखंड की सत्ताधारी JMM पार्टी करा रही है, इसीलिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खुद ही सारी तैयारिंयों की मॉनिटरिंग की है।
उधर, राहुल गांधी के नेतृत्व में चले भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 17 मार्च को मुंबई में समापन हो 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ के नाम पर मेगा रैली निशाने पर भाजपा, ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां रहीं। इलेक्टोरल बॉन्ड्स को लेकर भी भाजपा पर हल्ला बोला। दोनों रैलियों में कल्पना सोरेन केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साजिश के तहत हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर आवाज उठाती रहीं।