Hindi News / news / नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 5 युवकों ने अगवा कर घटना को दिया...

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 5 युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Dec 02, 2020, 8:34:41 AM

नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, 5 युवकों ने अगवा कर घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

RANCHI: रात में मेला देखकर घर लौट रही 14 साल की नाबालिग लड़की को पांच युवकों ने अगवा कर लिया. सभी युवकों ने गैंगरेप किया. यह घटना कर्रा थाना क्षेत्र की है. 

दर्ज कराया केस

पीड़िता की शिकायत पर कर्रा थाने में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़िता का खूंटी सदर हॉस्पिटल में मेडिकल जांच कराया है. वही, सभी आरोपी फरार है. 


अगवा कर घटना को दिया अंजाम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार की रात दो दोस्तों के साथ मेलाकर देखकर घर लौट रही थी. इस दौरान ही दो बाइक पर सवार पांच युवक आए और उसके दोनों दोस्तों को मारपीट कर भागा दिया और बाइक पर मुझे जबरन बैठाकर लेकर सुनसान जगह पर ले गए. पांचों ने उससे साथ गैंगरेप किया. सभी आरोपी अपना चेहरा ढंके हुए थे. जिसके कारण वह किसी को पहचान नहीं पाई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. वह रातभर जंगल में पड़ी रही.