ब्रेकिंग न्यूज़

Mokama Murder Case : 'हथियार जमा कराए...', मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, कहा - लॉ एंड ऑडर पर सख्ती बरतें Bihar election update : दुलारचंद यादव हत्याकांड का बाढ़ और मोकामा चुनाव पर असर, अनंत सिंह पर एफआईआर; RO ने जारी किया नया फरमान Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक Dularchand Yadav case : मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में चौथा FIR दर्ज ! अनंत सिंह और जन सुराज के पीयूष नामजद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब बदलेगा माहौल Bihar Election 2025: "NDA ही कर सकता है बिहार का विकास...", चुनाव से पहले CM नीतीश का दिखा नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया वोट अपील Bihar Election 2025: NDA ने तय किया विकसित बिहार का विजन, घोषणा पत्र पर पीएम मोदी ने की बड़ी बात Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त Bihar News: बिहार से परदेश जा रहे लोगों की ट्रेनों में भारी भीड़, वोट के लिए नहीं रुकना चाहते मजदूर; क्या है वजह? Bihar News: भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

रांची: VIP के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मुकेश सहनी, झारखंड में निषाद समाज का कोई विधायक नहीं

1st Bihar Published by: Updated Sun, 16 Oct 2022 07:18:36 PM IST

रांची: VIP के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले मुकेश सहनी, झारखंड में निषाद समाज का कोई विधायक नहीं

- फ़ोटो

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस मौके पर पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि झारखंड में निषाद समाज की हालत यह है कि यहां इस समाज से कोई विधायक भी नहीं है। जबकि झारखंड में निषाद समाज की आबादी अधिक है इसके बावजूद निषाद समाज को कोई राजनीतिक हिस्सेदारी आज तक नहीं मिली। 


झारखंड विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा रांची के विधानसभा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में वीआईपी सुप्रीमो सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने रविवार को कहा कि हमारा लक्ष्य झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश में निषाद समाज को SC-ST में शामिल कराना है। 


' सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज समय आ गया है जब मांगने से कुछ नहीं मिलता, इसके लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है। और आज समय आ गया है जब हम निषाद भी एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़े। उन्होंने कहा कि बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य था कि झारखंड का सर्वांगीण विकास हो सके। अब तक समाज के हाशिए पर जीवन गुजार रहे  लोगों को अधिकार मिल सके तथा वनवासियों को विकास के पथ पर लाया जा सके। 


उन्होंने कहा कि आज झारखंड बनने के बाद जन्म लेने वाले लोग युवा होकर रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे। स्थिति यह है कि झारखंड बनने के बाद  यहां के युवाओं ने सपना देखा था, कि अब उन्हें अपने बुजुर्ग मां पिता को गांव में छोड़कर बाहर कमाने नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन आज भी झारखंड के कई गांव युवाविहीन हैं। मानव तस्करी के जरिए यहां की लडकियों का शोषण हो रहा है।


हमलोग जब से बिहार में अति पिछड़ों के आरक्षण को 15 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की है, तब से राजनीतिक दलों के  निशाने पर आ गए हैं। आज इसी हक की लड़ाई लडने के लिए लोगों का प्यार मिलता है, तो फिर क्यों नहीं इनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ूं?  


वीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी  ने कहा कि अब तक अतिपिछड़ों के कल्याण के लिए नारे खूब लगे, सियासत में इनके वोटों का भी खूब इस्तेमाल किया गया। झारखंड के लोगों ने सभी दलों को सत्ता सौंप कर देख लिया लेकिन न उनकी तकदीर बदली न ही झारखंड की तस्वीर बदली। 


वीआईपी सवर्ण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास के इच्छुक लोगों लोगों को एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि झारखंड के साथ अलग राज्य का दर्जा पाए राज्य विकास की राह पकड़ चुके हैं, लेकिन झारखंड आज उसी स्थान पर खड़ा है। 


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के साथ वीआईपी झारखंड प्रदेश प्रभारी चंदन कुमार सहनी, प्रदेश अध्यक्ष प्रो. राजकुमार चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मेजर बद्री सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोतिलाल सरकार, राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजकुमार बिन्द, राष्ट्रीय सचिव बिजेंद्र चौधरी, जय सिंह राठौड़ , प्रधान महासचिव चरण केवट, पलामू जिलाध्यक्ष भर्दुल चौधरी, गढ़वा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी मेटल, प्रदेश सचिव मनोज निषाद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।