1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 25, 2024, 2:41:52 PM
- फ़ोटो
DESK : खबर राजधानी दिल्ली से निकल कर सामने आ रही है। जहां राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का अब नाम बदल गया है। अब दरबार हॉल को गणतंत्र मंडप के नाम से जाना जाएगा। वहीं अशोक हॉल को अशोक मंडप कहा जाएगा। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो वर्ष पूरे हुए है। ऐसे में आज इस ख़ास मौके पर राष्ट्रपति भवन के हॉल के नाम बदल दिए गए हैं।
दरअसल, राष्ट्रपति भवन की तरफ से गुरुवार (24 जुलाई) को जारी एक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई है कि अब दरबार हॉल को गणतंत्र मंडप के नाम से जाना जाएगा। वहीं अशोक हॉल को अशोक मंडप कहा जाएगा। 'दरबार हॉल' में राष्ट्रीय पुरस्कारों के प्रेजेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण समारोहों और कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
मालूम हो कि, दरबार शब्द का जुड़ाव भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से है, जहां वे अपने कार्यक्रम आयोजित करते थे। प्रेस रिलीज में कहा गया कि भारत के गणतंत्र बनने के बाद इसकी प्रासंगिकता खत्म हो गई। गणतंत्र की अवधारणा प्राचीन काल से भारतीय समाज में गहराई से निहित है, इसलिए दरबार हॉल का 'गणतंत्र मंडप' नाम बिल्कुल उपयुक्त है।