ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया, डायल 112 पर थे तैनात; क्यों उठाया आत्मघाती कदम? हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी सीएम और डिप्टी सीएम मैं नहीं बनूंगा तो कौन बनेगा: मुकेश सहनी हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी सीएम और डिप्टी सीएम मैं नहीं बनूंगा तो कौन बनेगा: मुकेश सहनी Bihar Chhath Puja: चुनाव के बीच बिहार में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, प्रमंडलीय आयुक्त ने पटना के घाटों का किया निरीक्षण Rich Politicians Bihar: बिहार के चुनावी रण में कई करोड़पति, राजनीति में पैसा और हैसियत बना सबसे बड़ा हथियार Chhath Puja 2025: प्रकृति, भक्ति और कृतज्ञता का संगम, जानें क्यों खास है सूर्य देव को दिया जाने वाला अर्घ्य? Bihar News: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोग घायल, वाहन चालक फरार Bihar News: मां का पिंडदान करने गयाजी पहुंचे साउथ फिल्मों के एक्टर सुदीप संजीव, विष्णुपद मंदिर में भगवान का लिया आशीर्वाद Bihar News: मां का पिंडदान करने गयाजी पहुंचे साउथ फिल्मों के एक्टर सुदीप संजीव, विष्णुपद मंदिर में भगवान का लिया आशीर्वाद Bihar News: बिहार के इस तटबंध पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, खर्च किए जाएंगे कुल ₹139 करोड़

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद गांव जाकर करूंगी खेती, पटना पहुंची महामहिम ने कहा ..मैं भी बिहारी हूं, यह भी मेरा राज्य

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 18 Oct 2023 02:06:38 PM IST

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद गांव जाकर करूंगी खेती, पटना पहुंची महामहिम ने कहा ..मैं भी बिहारी हूं, यह भी मेरा राज्य

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में चौथे कृषि रोड मैप 2023 की शुरुआत हो गई है। पटना के बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि - मैं राष्ट्रपति पद से हटने के बाद अपने गांव जाकर खेती करूंगी। मैं फिर आयूंगी बिहार  मैं भी बिहारी हूँ। 


मुख्यमंत्री नीतीश ने राष्ट्रपति से हर 4 महीने में बिहार आने का आग्रह किया था। इस पर उन्होंने कहा कि बिहार भी मेरा राज्य है। यहां कभी मेरे पूर्वज रहते थे। मैं किसान की बेटी हूं। कृषि रोडमैप की सारी जानकारी मुझे लेनी है। प्रेसिडेंटशीप छोड़ने के बाद अपने गांव जाकर खेती करूंगी। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम के अलावा 12 विभागों के मंत्री,अफसर मौजूद रहे। साथी ही बड़ी संख्या में किसान,कृषि वैज्ञानिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि बिहार की प्रमुख फसल से एथेनॉल का उत्पादन किया जा रहा है। यह देश के ऊर्जा संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। सब्जियों और फलों का उत्पादन भी आर्थिक और पर्यावरण दृष्टिकोण से अच्छी पहल है। अमरूद के लाल लीची अनानास का प्रमुख उत्पादन करता रहा है। यहां कई तरह की सब्जियां भी प्रचुर मात्रा में उत्पादित की जाती है।


बिहार भगवान बुद्ध की धरती है उन्होंने संपूर्ण मानवता को शांति और सद्भाव का पाठ पढ़ाया। आप इस पावन धरती के वासी हैं इसलिए आपसे यह अपेक्षा की जाती है कि आप आप एक ऐसे समाज का आदर्श प्रस्तुत करेंगे जिसमें देश में कलह की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।  कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 


महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि-  बिहार भी मेरा राज्य है। चाहती हूं कि बिहार लगातार प्रगति के पथ पर बढ़ता दिखाई दे क्योंकि यह भी मेरा राज्य है। मैं बिहार को अपना राज्य मानती हूं। मुख्यमंत्री जी मुझे बार-बार बिहार आने का निवेदन कर रहे हैं तो मैं उनका कहना चाहती हूं कि मैं बिहार जरूर आऊंगी। क्योंकि यह मेरा राज्य है। कभी मेरे पूर्वज यहां रहा करते थे। मैं इसे अपना राज्य मानती हूं। मैं भी बिहारी हूं। इसलिए मुझे जरूर आना है। मैं आऊंगी बीच-बीच में। क्योंकि मैं यहां बेटी हूं। यहां कैसे जैविक खेती किया जाता है मुझे भी जानकारी लेना है। मुझे तो प्रेसिडेंट के बाद जाना है गांव खेती करना है।


इसके आगे राष्ट्रपति को कृषि रोडमैप का प्रजेंटेशन दिया गया। जिसमें बताया गया कि पीपीपी मोड में खेती की जाएगी। इसपर बिहार सरकार की ओर से अगले पांच साल में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही यह लक्ष्य रखा गया है कि 2025 तक हर खेत में पानी पहुंचाया जाए। बिहार सरकार इस साल 162268.78 करोड़ रुपये कृषि रोड मैप पर खर्च करने का लक्ष्य रखा है।


वर्ष 2023 से 2028 तक इसके तहत ली गयी योजनाओं पर कार्य किया जायेगा। बिहार के कृषि रोड मैप को देश के सबसे अनोखे कृषि प्लान के रूप में जाना जाता है। यह  रोड मैप बनाकर कृषि कार्य करने वाला बिहार देश में पहला राज्य है। 17 फरवरी 2008 को कृष्ण मेमोरियल हॉल में किसान पंचायत का आयोजन कर पहले कृषि रोड मैप को लॉन्च किया गया था। 2008 से 2012 तक पहले कृषि रोड मैप की अवधि निर्धारित थी. दूसरे कृषि रोड मैप की अवधि 2012 से 2017 तथा तीसरे की अवधि 2017 से 2023 थी। अब वर्ष 2023 से 2028 तक के लिए चौथा कृषि रोड मैप लॉन्च किया जायेगा। इस 15 साल में राज्य में 651 राइस मिल खोलने की स्वीकृति दी गयी।