Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 1 IAS अधिकारी को प्रधान सचिव व...

Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 1 IAS अधिकारी को प्रधान सचिव व दो IPS अफसरों को DG रैंक में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

नीतीश सरकार ने बिहार कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों को बड़ा प्रमोशन दिया है। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा और अरविंद कुमार को एडीजी से डीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Aug 22, 2025, 6:23:43 PM

Bihar IPS Officer Promotion, IPS Sunil Kumar Jha, IPS Arvind Kumar, Bihar Police DG Promotion, IPS Promotion News Bihar, Bihar Home Department Notification

- फ़ोटो Google

Bihar Ips Officer: नीतीश सरकार ने बिहार कैडर के दो आईपीएस व एक आईएएस अधिकारी को प्रमोशन दिया है. दोनों पुलिस अधिकारियों को एडीजी से डीजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है. दोनों अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. दोनों अधिकारी 1993 बैच के हैं. वहीं 1991 बैच के आईेएस अधिकारी सी.के. अनिल को प्रधान सचिव रैंक में प्रमोट किया गया है. 

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार झा एवं अरविंद कुमार को पुलिस महानिदेशक में प्रमोशन दिया गया है . दोनों को वेतर स्तर-16 में प्रमोशन दिया गया है. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.