1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 22, 2026, 4:55:58 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के गंगा किनारे बने मरीन ड्राइव के बाद अब गया में भी ऐसा ही बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है। बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने घोषणा की है कि गया की फल्गु नदी के किनारे एक शानदार मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा।
यह मरीन ड्राइव बोधगया से चाकंद तक बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई करीब 16 किलोमीटर होगी। वर्तमान में बोधगया और गया शहर के बीच ट्रैफिक की समस्या बड़ी चुनौती बनी रहती है, लेकिन इस नई सड़क के बनने से जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अब घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा, बल्कि वे फल्गु नदी के किनारे सुहावने वातावरण में आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि यह विकास केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी बेहतर बनाने की योजना है। इमामगंज से पकरी (वाया कोठी सलैया) तक की एक लेन सड़क को दो लेन में अपग्रेड किया जाएगा और इसके लिए फंड भी स्वीकृत हो चुका है।
दिलीप जायसवाल के अनुसार, यह प्रोजेक्ट गया के लिए बड़ा बदलाव साबित होगा। मरीन ड्राइव के बनने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि फल्गु नदी के किनारे का क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और शहर का स्वरूप भी आधुनिक और आकर्षक बनेगा। यह परियोजना गया के विकास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए शहर की कनेक्टिविटी और पहचान दोनों को मजबूत करेगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...