Hindi News / bihar / patna-news / बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से...

बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 22, 2026, 4:28:24 PM

बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं

- फ़ोटो

Bihar News: आज बिहार दिवस है। इस मौके पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मौके पर बधाई दिया जा रहा है।

जनता दल (यू) के प्रदेश महासचिव रंजीत  कुमार झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से मुख्यमंत्री आवास पर औपचारिक भेंट कर उन्हें बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी को भारत के उच्च सदन (राज्यसभा) में निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

जेडीयू प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार निरंतर विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जी के राजयसभा में जाने के पश्चात भी उनके  मार्गदर्शन में राज्य और अधिक प्रगति करेगा तथा सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।