Hindi News / crime / बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के...

बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल

Bihar Crime News: वैशाली के लोदीपुर गांव में जमीनी विवाद के को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान लोगों ने फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और लूटपाट के बाद आग रगा दी.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 22, 2026, 3:31:36 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: वैशाली के गरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के फर्नीचर दुकान में लूटपाट और तोड़फोड़ कर दुकान को आग के हवाले कर दिया है। आग लगाने का वीडियो भी सामने आया है। देखा जा रहा है कि भारी की संख्या में लोगों ने तोड़ फोड़ और ईंट पत्थल फेंकते देखा जा रहा है। 


पीड़ित पक्ष से मंजय शर्मा ने आरोप लगाया है कि सैकड़ों की संख्या में आए दूसरे उपेंद्र राय और उनके पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एक फर्नीचर की दुकान में तोड़फोड़ की और लगभग 1 लाख रुपये नकद सहित कुल 3 लाख रुपये का सामान लूट लिया। पीड़ित पक्ष ने दुकान में आग लगाने का भी आरोप लगाया है। बाइक को तोड़फोड़ कर दिया है। 


घायलों में मंजय शर्मा (42), संजय शर्मा (45), रंजन कुमार (18), शीला देवी (38), शर्मीला कुमारी (15), नेहा कुमारी (12), मुस्कान कुमारी (15), सोनू कुमार (10) और मुनि देवी (40) शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह विवाद पूर्व से चले आ रहे एक जमीनी मामले से जुड़ा है। इस जमीन पर टाइडल सूट केस बताया जा रहा है कि स्वर्गीय माखनलाल शर्मा ने महेंद्र ठाकुर से जमीन खरीदी थी। इस मामले में उपेंद्र राय और दीपक शर्मा आरोपी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।