1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 22, 2026, 10:18:02 PM
सरकारी काम में लापरवाही का आरोप - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये हैं। वही ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा भी स्टॉल लगाया गया। जिसका उद्घाटन मंत्री अशोक चौधरी ने किया।
इस दौरान अपने विभाग के स्टॉल में 3 दिन पुराने फूल को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी उन पर भड़क उठे जिनके जिम्मे यह काम दिया गया था। अशोक चौधरी स्टॉल में लगे फूल को देखकर कहने लगे की बेटी की शादी में भी ऐसे ही फूल लगाओगे? तुमसे 5 साल हम बड़े हैं, हमें समझाओगे? उन्होंने आगे कहा कि गलत बात है..फूल का काम हम नहीं जानते हैं क्या? बासी और तीन दिन पुराना फूल लाकर लगा दिये। देखिये आपसे हम 5 साल बड़ा हैं, हमको अक्ल नहीं है क्या? सरकारी काम इस तरह से कर देते हैं, अपनी बेटी को वियाह होगा तो फ्रेश फूल लगा देगा और सरकारी काम में 3 दिन पुराना बासी फूल लगा दिया है।
स्टॉल का निरीक्षण करने के दौरान मंत्री अशोक चौधरी उस समय नाराज हो गए, जब उन्होंने वहां लगे फूलों को देखा। उन्होंने पाया कि स्टॉल में तीन दिन पुराने और बासी फूल लगाए गए हैं, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि क्या इसी तरह के फूल आप अपनी बेटी की शादी में लगाएंगे? उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निजी कार्यों में लोग ताजे और अच्छे इंतजाम करते हैं, जबकि सरकारी काम में लापरवाही दिखाना गलत है। अशोक चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की अनदेखी स्वीकार्य नहीं है और सरकारी आयोजनों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...