Hindi News / news / राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाइपास सर्जरी AIIMS में हुई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाइपास सर्जरी AIIMS में हुई

1st Bihar Published by: Updated Mar 30, 2021, 4:27:00 PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सफल बाइपास सर्जरी AIIMS में हुई

- फ़ोटो

DESK: दिल्ली एम्स में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बाइपास सर्जरी सफलता पूर्वक तरीके से संपन्न हुई। राष्ट्रपति की हालत फिलहाल स्थित बतायी जा रही है। ऑपरेशन के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि 27 मार्च की सुबह सीने में तकलीफ होने के बाद हेल्थ चेकअप के लिए उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने आगे की जांच के लिए उन्हें एम्स रेफर किया था। जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बाइपास सर्जरी की सलाह दी थी। जिसके बाद आज एम्स में डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन किया।