1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 14, 2023, 11:37:59 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के सभी सरकारी कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। बिहार सरकार ने साप्ताहिक छुट्टियां रद्द कर दी है। इसको लेकर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। इसको लेकर सरकार के अपर सचिव के तरफ से आदेश जारी किया गया है। इसके पीछे की वजह बिहार सरकार प्रमोशन मे रिजर्वेशन को तत्काल प्रभाव से लागू करने का जो निर्णय लिया है वो बताया जा रहा है।
दरअसल, बिहार सरकार के अपर सचिव के तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि - राज्य के प्रशासनिक हित में प्रमोशन में रिजर्वेशन को लेकर जो योजना बनाई गई है उसके कार्यों के निष्पादन हेतु विभागीय आदेश के अनुसार 03,04, 08,09,12, 14 15, 16, 17, 24 एवं 27 तारीख की के सभी सरकारी दफ्तर सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे। इसमें कहा गया है कि दिनांक 14 अक्टूबर यानी शनिवार एवं 15 अक्टूबर रविवार को भी के सभी कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।
वहीं, कार्यालय खोले जाने के आदेश के बाद माना जा रहा है कि - अगले सप्ताह के दूसरे दिन से प्रमोशन की नोटिफिकेशन जारी होना शुरु हो जाएगा। इससे पहले मुख्य सचिव ने सभी विभाग रिक्तियों की लिस्ट जल्द से जल्द तैयार करने का आदेश जारी किया था। कैबिनेट के फैसले के बाद बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी ने सभी विभाग के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग की है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि- 14 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को राज्य के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। यानी की जिला स्तर तक के कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे।
उधर, नीतीश कैबिनेट ने शुक्रवार को सरकारी सेवक को प्रमोशन देने का रास्ता साफ किया है। पिछले सात साल से यह अटका हुआ था। कैबिनेट ने एस सी एसटी को कोटे के अंदर कोटा दी है। सुप्रीम कोर्ट मे मामला होने की वजह से पहले तो 17 फीसदी सीटों को फ्रीज किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए 16 फीसदी और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 फीसदी का आरक्षण को प्रीज किया है। यहीं नहीं इसके बाद 83 फीसदी सीटों मे भी 17 प्रतिशत सीटों को एस सी एस टी के लिए रिजर्व रखें गए हैं।