Hindi News / news / रिया चक्रवर्ती आज ईडी के सामने हाजिर होंगी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी...

रिया चक्रवर्ती आज ईडी के सामने हाजिर होंगी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

1st Bihar Published by: Updated Aug 07, 2020, 8:02:31 AM

रिया चक्रवर्ती आज ईडी के सामने हाजिर होंगी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में होगी पूछताछ

- फ़ोटो

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। रिया चक्रवर्ती को आज प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के सामने हाजिर होना है। रिया चक्रवर्ती को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए बुलाया है। रिया के पहले गुरुवार को उनके एक करीबी सैमुअल मिरांडा से ईडी ने पूछताछ की थी। ईडी किया पूछताछ मिरांडा से तकरीबन 9 घंटे तक चली। माना जा रहा है कि मिरांडा से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कई अहम जानकारियां हासिल की है और अब बारी रिया से पूछताछ की है.


प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती को आज ईडी हेडक्वार्टर पहुंचने का समन भेजा है। रिया चक्रवर्ती से ईडी पूछताछ करेगी। सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों से की गई लेनदेन के मामले में रिया से पूछताछ होगी। ईडी ने अब तक रिया चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट से जो पूछताछ की है उसमें कई अहम जानकारियां उसके हाथ लगी है। रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह ने जो जानकारी दी है उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।  


आपको याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 15 करोड़ की हेराफेरी की शिकायत दर्ज की गई है। इसी मामले को लेकर ईडी का कान खड़े हुए और उसने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच भी शुरू कर दी है। दो चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ के बाद अब बारी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है।