1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Dec 21, 2019, 11:19:13 AM
- फ़ोटो
PATNA : नागरिकता संशोधन कानून और NRC के विरोध में आरजेडी की तरफ से आज बिहार बंद बुलाया गया है. कड़ाके की ठंड के बीच जगह-जगह बंद समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और प्रदर्शन कर रहे है.
वहीं पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर पटना एसएसपी गरिमा मलिक की गाड़ी को भी RJD कार्यकर्ताओं ने रोक दिया. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस वाले ने कड़ी मशक्कत के बाद ssp को जाम से बाहर निकाला.
जाम से बाहर निकलने के बाद गरिमा मालिक ने इनकम टैक्स पर तैनात पुलिस अधिकारियों से बात कर हालात का जायजा लिया और कहा कि कोई भी उपद्रव या कानून का उल्लंघन करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।जो भी विधि व्यवस्था बिगाड़ने में शामिल होंगे उन पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी.