1st Bihar Published by: Updated Jun 07, 2020, 7:16:25 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजनीति में सुपर संडे की सुबह पटना में नए पोस्टर वार के जरिए हुई है पटना के कई इलाकों में आरजेडी के थाली अभियान का जवाब विरोधियों ने ताली बजाकर दिया है। आरेजेडी के विरोधी खेमे की तरफ से पटना की सड़कों पर नए पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर को 'कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली' का कैप्शन दिया गया है।
शनिवार को नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर नीतीश सरकार पर हमला बोला था जिसके बाद पटना के सड़कों पर आज नये पोस्जेटर लगाये गए हैं. नये पोस्टर में राजद के गरीब अधिकार दिवस पर निशाना साधा गया है. पोस्टर में जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन और राजबल्लभ जैसे नेताओं को हाथों में थाली लिए हुए दिखाया जा रहा है. पटना के डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर सहित कई जगहों पर यह पोस्टर लगाया गया है.
इस नए पोस्टर के बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर से पोस्टर पर गरमाने की उम्मीद बढ़ गई है.