1st Bihar Published by: Updated Jul 09, 2020, 1:49:28 PM
- फ़ोटो
PATNA: राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी नेताओं की बैठक हो रही है. बैठक में शामिल होने के लिए एक नेता जी पीपीई किट पहनकर पहुंच गए. नेता जी को देख तेजस्वी यादव भी चौंक गए. बाद में नेता जी के बारे में सभी को पता चला. कुछ लोगों को तो पहचाने में भी परेशानी हो रही थी.
आरजेडी चिकित्सक प्रकोष्ठ के नेता डॉक्टर सुधीर कुमार पूरी तरीके से कोरोना वायरस के बचाव के लिए खुद को पीपीई किट पहनकर पार्टी के बैठक में शामिल होने के लिए 10 सर्कुलर आवास पहुंचे है. पहली बार पार्टी के किसी नेता ने पीपीई किट पहन के बैठक में शामिल होने आया है.
कोरोना को देखते हुए पहले से ही सभी लोगों को गाइडलाइन दिया गया है कि सभी अपने चेहरे को मास्क से ढक कर आएंगे. सैनिटाइजर का पूरा इस्तेमाल करेंगे. 2 गज की दूरी का भी पालन करेंगे. दूसरी तरफ अलग-अलग प्रकोष्ठ से आए प्रदेशभर के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच रहे हैं. लेकिन 10 सर्कुलर आवास पर पहली बार कोई नेता पीपीई किट में नजर आया है. बता दें कि राबड़ी देवी के आवास पर चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है.