Hindi News / news / RJD में मचे घमासान पर बोले रामकृपाल, सीनियर को नहीं मिलता RJD में...

RJD में मचे घमासान पर बोले रामकृपाल, सीनियर को नहीं मिलता RJD में सम्मान, उनके समय भी स्थिति यही थी

1st Bihar Published by: Updated Aug 20, 2021, 10:04:16 PM

RJD में मचे घमासान पर बोले रामकृपाल, सीनियर को नहीं मिलता RJD में सम्मान, उनके समय भी स्थिति यही थी

- फ़ोटो

PATNA: आरजेडी में मचे सियासी घमासान पर बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव का बयान सामने आया है। बीजेपी नेता रामकृपाल यादव का कहना है कि आरजेडी में सीनियर नेताओं का सम्मान नहीं होता है। उनके समय भी अमूमन यही स्थिति थी। दानापुर दियारा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दौरान रामकृपाल यादव ने मीडिया से यह बातें कही। 



रामकृपाल यादव ने यह भी कहा कि जगदानंद सिंह जैसे बड़े नेताओं का सम्‍मान पार्टी में नहीं हो रहा है। वे कब तक इस अपमान का घूंट पीते रहेंगे। रामकृपाल ने कहा कि उनके समय भी अमूमन यही स्थिति थी। जगदाबाबू  के साथ वे आरजेडी में काम चुके हैं। जगदाबाबू ऐसे नेता हैं जो पार्टी के लिए अपने बेटे के खिलाफ भी हो गए थे। लेकिन अब उनके खिलाफ खुद लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव खड़े हैं। रामकृपाल ने कहा कि किसी भी स्‍वाभ‍िमानी इंसान के लिए राजद में जगह नहीं है।