Hindi News / news / भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश की तुलना गजनी से की, कहा - गजनी...

भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश की तुलना गजनी से की, कहा - गजनी की तरह बिहार को लूट रहे हैं

1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Sep 22, 2019, 2:29:23 PM

भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश की तुलना गजनी से की, कहा - गजनी की तरह बिहार को लूट रहे हैं

- फ़ोटो

MOTIHARI : आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना आक्रमणकारी महमूद गजनी से की है. भाई वीरेंद्र ने कहा है कि महमूद गजनी ने जिस तरह बाहर से आकर देश को लूटने का काम किया उसी तरह नीतीश कुमार ने बिहार को लूट रहे हैं. 

योजनाओं में लूट

बिहार विधानसभा की निवेदन समिति के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र ने मोतिहारी में सरकार की तरफ से चलाई जा रही विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद यह बातें कहीं. भाई वीरेंद्र ने कहा कि योजनाओं में लूट के लिए स्टीमेट घोटाला किया जा रहा है. 

अब तक का बड़ा हमला

आरजेडी विधायक की तरफ से नीतीश कुमार पर किया गया अब तक का यह सबसे बड़ा हमला है. नीतीश कुमार की तुलना गजनी से किए जाने के बाद यह तय माना जा रहा है कि जेडीयू भी चुप नहीं बैठेगा।