1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Jun 20, 2020, 2:08:46 PM
- फ़ोटो
PATNA: नई पार्टी के एक नेता ने तेजस्वी के तारीफ में आरजेडी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगवा दिया. पोस्टर के माध्यम से वह चेहरा चमका रहे थे. लेकिन यह बात आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को नागवार गुजरी. उन्होंने तुरंत पोस्टर हटवाया.
राजद के प्रदेश कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय अध्यक्ष आप और हम पार्टी के नेता ने पोस्टर पर लिखवाया था कि चाय पकौड़ा खाएंगे तेजस्वी को जिताएंगे. इस पोस्टर को लालू के पोस्टर के उपर लगाया गया था. इसकी जानकारी जगदानंद सिंह को हुई तो उन्होंने हटवाया दिया. पोस्टर में लालू प्रसाद, राबड़ी,तेजस्वी, और खुद उनका भी फोटो था. फिर भी हटवा दिया.
प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को केवल इस बात पर आपत्ति थी कि वह पार्टी के नेता नहीं बल्कि दूसरे दल के नेता ने पोस्टर लगाया है. जिस वजह से पोस्टर पार्टी दफ्तर से हटवा दिया गया. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं को खुश करने के लिए कार्यकर्ता से लेकर नेता तक तारीफ वाली पोस्टर छपवाकर लगा रहे हैं.