Bihar News: खौलते तेल की कड़ाई में गिरी होमगार्ड के साथ दो लड़कियां, जानें फिर क्या हुआ? Bihar Election 2025 : नवादा में राजद नेता की गाड़ी पर 10 राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे नेता; इलाके में फैली दहशत Bihar Election 2025: ‘एनडीए जनता के जनादेश से सरकार नहीं बनाती’, मुकेश सहनी का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘एनडीए जनता के जनादेश से सरकार नहीं बनाती’, मुकेश सहनी का बड़ा हमला Bihar News: बिहार के अस्पताल में स्टाफ पर एसिड अटैक, बाल-बाल बची जान Bihar Election 2025 : 'मुस्लिम हमारे पूर्वजों की संतानें ...', दुसरे चरण की वोटिंग से पहले बढ़ जाएगी BJP की टेंशन, अब कैसे सिमांचल में मिलेगी बढ़त ? Bihar News: बिहार में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने कहा "हत्या हुई है" Bihar Crime News: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले BJP को मिली बड़ी सफलता, 122 में से 107 सीटों पर हुई जीत; बढ़ गई विपक्ष की टेंशन Bihar Crime News: बिहार में राजस्थान पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, 50 लाख की चोरी से जुड़े मामले में एक्शन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 26 Apr 2023 04:28:55 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल ने 8 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में शक्ति सिंह यादव, इज्या यादव, सतीश कुमार दास,चितरंजन गगन,मृत्युंजय तिवारी,एजाज अहमद, सारिका पासवान और उर्मिला ठाकुर का नाम शामिल है।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी राजद ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। इसके अलावे प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ साथ जिला प्रधान महासचिवों को मनोनीत कर उनकी सूची भी जारी की थी। आज पार्टी के प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की गयी है।
वही विभिन्न प्रकोष्ठों में प्रदेश अध्यक्ष भी मनोनित किये गये हैं। अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ साधु पासवान बनाये गये हैं। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजनीति प्रसाद बने हैं। देखिये पूरी लिस्ट...


बता दें कि सात महीने के इंतजार के बाद राजद की प्रदेश कमेटी का गठन किया गया। पिछले साल सितंबर में ही जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने थे। 7 महीने बाद मंगलवार को उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की थी। राजद की पुरानी कमेटी में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया। राजद ने अपने प्रदेश प्रधान महासचिव पद की जिम्मेवारी विधायक रणविजय साहू को दी है. पहले इस पद पर आलोक मेहता हुआ करते थे. इसके आलावा 18 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है.
इनमें पूर्व विधान पार्षद डॉ तनवीर हसन, पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, अशोक कुमार सिंह, शिवचन्द्र राम, श्री सुरेश पासवान, शोभा प्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक विनोद कुमार यादवेन्दु, सिपाही लाल महतो, पूर्व विधायक डॉ अनिल हनी, सीताशरण बिन्द, मो0 मुजफ्फर हुसैन राही, पूर्व सांसद राजेश कुमार मांझी, विधायक भूदेव चैधरी, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार मंडल, पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, विनोद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय और मधु मंजरी का नाम शामिल हैं.
इन सभी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. राजद ने मो0 कामरान को पार्टी का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया है. वहीं, महिला, युवा और छात्र राजद के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है. रितु जायसवाल को महिला राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. राजेश यादव को युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है. गगन कुमार को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बिहार में राजद का सांगठनिक चुनाव लगभग 8 महीने पहले ही संपन्न हो गये थे लेकिन जिला अध्यक्षों को मनोनीत करने का अधिकार राजद के आलाकमान ने अपने पास रखा था। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने सभी जिलाध्यक्षों के साथ साथ जिला प्रधान महासचिवों को मनोनीत कर उनकी सूची जारी की।