1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Oct 10, 2019, 12:51:36 PM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां परिवारिक कलह से तंग आकर राजद नेता के बेटे ने बूढ़ी गंडक नदी के ऊपर बने पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है.
युवक की पहचान रोसड़ा थाना इलाके के भिरहा पूरब गांव के पूर्व मुखिया सह राजद नेता लालटून पासवान के पुत्र अभीप्राण भारती उर्फ पिंटू के रुप में हुई है.
खबर के अनुसार युवक सिंघिया पुल पर ऑल्टो कार से पहुंचा और नदी में छलांग लगा दिया. युवक को नदी में छलांग लगाता देख स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर तब तक वह गहरे पानी में चला गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार से पहचान कर परिजनों को सूचना दी.
सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचक युवक की खोज कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिली है. बताया जा रहा युवक घरेलू विवाद से परेशान था.