Hindi News / news / RJD नेता की कोरोना से मौत, दानापुर से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजकिशोर...

RJD नेता की कोरोना से मौत, दानापुर से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजकिशोर यादव का एम्स में निधन

1st Bihar Published by: Updated Jul 22, 2020, 6:04:54 PM

RJD नेता की कोरोना से मौत, दानापुर से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजकिशोर यादव का एम्स में निधन

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस ने लगातार बिहार के राजनीतिक गलियारे में भी कहर बरपा रखा है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और दानापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राज किशोर यादव की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है। उनका पटना एम्स में इलाज चल रहा था। 


साल 2015 में दानापुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके राजकिशोर यादव कई बार दानापुर नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके थे। 15 जुलाई को उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद 17 जुलाई को उन्हें पटना एम्स में एडमिट कराया गया था।


राजकिशोर यादव के निधन की खबर सुनने के बाद राष्ट्रीय जनता दल में शोक की लहर दौड़ गई है। दानापुर इलाके में राजकिशोर यादव अपना प्रभाव था लिहाजा पर तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है।