1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Feb 27, 2020, 12:35:48 PM
- फ़ोटो
PATNA : सदन में आरजेडी के नेताओं ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेताओं ने कहा कि बीजेपी के नेता गजनी की तरह बिहार को लूटने आए हैं। इस दौरान आरजेडी नेताओं ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों को तो निशाने पर लिया लेकिन जेडीयू के मंत्रियों पर कुछ नहीं बोले।
आरजेडी नेता ललित यादव ने बीजेपी के मंत्रियों खासकर कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार को अपना निशाना बनाया । उन्होनें सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री जी घूसखोरी कर रहे हैं। जिला में कृषि पदाधिकारियों की पोस्टिंग में एक करोड़ रुपये तक घूस लिए जा रहे हैं। उन्होनें कहा कि अबतक लगभग बारह लाख किसान ऑनलाइन आवेदन दिया है लेकिन महज छह लाख किसानों को ही य़ोजनाओं का लाभ मिल सका है। वहीं कितने ही किसान पढ़े-लिखे नहीं होने की वजह से ऑनलाइन आवेदन से वंचित रह गए हैं।
वहीं आरजेडी नेता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि जिस तरह मोहम्मद गजनी देश को लूटने आया था उसी तरह बीजेपी के लोग बिहार को लूटने के लिए आए हैं। बीजेपी कोटे के मंत्री बिहार को जमकर लूट रहे हैं। बिहार के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।उन्होनें कहा कि हर बार हमारे लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन का हवाला देते आए हैं। उनके नाम पर आज ये अपनी राजनीतिक रोटी सेंक कर बिहार के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।