Hindi News / news / RJD से नाराज़ हम नेताओं का मांझी के सामने फूटा गुस्सा, पूर्व CM...

RJD से नाराज़ हम नेताओं का मांझी के सामने फूटा गुस्सा, पूर्व CM ने कहा-10 मई को गांधी मैदान में ताकत दिखाएंगे

1st Bihar Published by: Updated Mar 18, 2020, 1:40:40 PM

RJD से नाराज़ हम नेताओं का मांझी के सामने फूटा गुस्सा, पूर्व CM ने कहा-10 मई को गांधी मैदान में ताकत दिखाएंगे

- फ़ोटो

PATNA : महागठबंधन में मचे घमासान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं के साथ आज बैठक की. बैठक में आरजेडी को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं का गुस्सा अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने फूट पड़ा. हम के नेताओं ने मांझी को दो टूक कह दिया कि अब आरजेडी नेताओं की तरफ से की जा रही बयानबाजी काबिले बर्दाश्त नहीं है.


अपनी पार्टी के नेताओं का गुस्सा देखकर भी मांझी ने धैर्य से काम लिया है. जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि आगामी 10 मई को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर सभी अपना ध्यान लगाएं. पटना के गांधी मैदान में मार्च 10 मई को कार्यकर्ताओं का जुटान कर अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं.


आरजेडी की तरफ से की जा रही बयानबाजी को लेकर जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के नेताओं के सामने यह साफ कर दिया है कि वाह स्वाभिमान से समझौता कर कोई गठबंधन नहीं चलाने वाले.