Hindi News / news / RJD विधायक दल की बुलाई गई बैठक, 10 बजे राबड़ी आवास पहुंचेंगे MLA

RJD विधायक दल की बुलाई गई बैठक, 10 बजे राबड़ी आवास पहुंचेंगे MLA

1st Bihar Published by: Updated Nov 12, 2020, 8:44:17 AM

RJD विधायक दल की बुलाई गई बैठक, 10 बजे राबड़ी आवास पहुंचेंगे MLA

- फ़ोटो

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद रिजल्ट आ गया है. जिसके बाद सभी पार्टियों में बैठक का दौर जारी है. आज आरजेडी की भी बैठक होने वाली है. बैठक में कई फैसले लिए जा सकते हैं. 

विधायक दल की बैठक राबड़ी आवास पर

आरजेडी विधायक दल की बैठक आज बुलाई गई है. यह बैठक सुबह 10 बजे से राबड़ी देवी के आवास पर शुरू होने वाली है. इसमें सभी विधायक समेत पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे. सभी विधायकों को आने के लिए पहले ही बोला जा चुका है. 

आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

आरजेडी विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, मनोझ झा, तेजप्रताप यादव समेत कई नेता शामिल होंगे. बैठक में कुछ बड़े फैसला लिया जा सकता है. इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है. विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 110 सीटें आई है. इसमें आरजेडी को अकेले 75 सीटें आई है. सरकार बनाने के लिए और 12 सीटें चाहिए.