1st Bihar Published by: Updated Sep 07, 2021, 6:49:02 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में हर साल आने वाली बाढ़ ने इस बार भी तबाही मचाई है। पिछले दिनों गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से बख्तियारपुर में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई थी। गंगा नदी का जलस्तर कम होने से धीरे धीरे पानी घटने लगा है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बख्तियारपुर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा के सदस्य आर.के. सिन्हा एवं बीजेपी के युवा नेता ऋतुराज किशोर सिन्हा सामने आए हैं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा के सदस्य आर.के. सिन्हा एवं बीजेपी के युवा नेता ऋतुराज किशोर सिन्हा के सौजन्य से बख्तियारपुर विधानसभा के दियारा रूपस म्हाजी चिरैया रूपस में बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा के सदस्य आर.के. सिन्हा एवं बीजेपी के युवा नेता ऋतुराज किशोर सिन्हा का कहना है कि जिस तरह से कोरोनाकाल में जरूरतमंदों की मदद की गयी उसी तरह बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है।