RLJP नेता 20 साल से कर रहे छठ, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

1st Bihar Published by: Updated Nov 10, 2021, 8:28:57 PM

RLJP नेता 20 साल से कर रहे छठ, भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

- फ़ोटो

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। पूरे देश में यह पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। पटना में राष्ट्रीय लोजपा पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा भी छठव्रत कर रहे हैं। वे लगातार 20 वर्षों से छठ पूजा करते आ रहे हैं। 


राष्ट्रीय लोजपा पार्टी के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा इस बार भी छठ व्रत कर रहे हैं। घर की छत पर पूरे परिवार के साथ उन्होंने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और भगवान सूर्य की अराधना की। 


इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने भी डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गौरतलब है कि कल गुरुवार की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा।