Hindi News / news / मुंगेर में बाइक सवार ने 3 लोगों को रौंदा, 1 की मौत 2...

मुंगेर में बाइक सवार ने 3 लोगों को रौंदा, 1 की मौत 2 घायल

1st Bihar Published by: saif ali Updated Oct 09, 2019, 11:12:24 AM

मुंगेर में बाइक सवार ने 3 लोगों को रौंदा, 1 की मौत 2 घायल

- फ़ोटो

MUNGER: जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन सड़क हादसे का शिकार लोग होते रहते हैं. ताजा मामला जिले के NH80 के पुरवारी टोला फरदा की है. यहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोगों की घायल हो गए.


बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात बाइक सवार ने दो लोगों को टक्कर मार दी. जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.  


बताया जाता है कि बाइक सवार बमबम मंडल नशे में धुत होकर बाइक चला रहा था. तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.