Hindi News / news / पटना में स्कूली बस ने बाइक में मारी टक्कर, 2 की हालत नाजुक,...

पटना में स्कूली बस ने बाइक में मारी टक्कर, 2 की हालत नाजुक, गुस्साए लोग फुलवारीशरीफ में काट रहे हंगामा

1st Bihar Published by: Updated Dec 04, 2019, 9:37:29 AM

पटना में स्कूली बस ने बाइक में मारी टक्कर, 2 की हालत नाजुक, गुस्साए लोग फुलवारीशरीफ में काट रहे हंगामा

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां तेज रफ्तार स्कूली बस ने बाइक में टक्कर मार दी है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. 

हदसा पटना के फुलवारीशरीफ की बताई जा रही है. खबर के मुताबिक बुधवार की सुबह DAV पब्लिक स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं इस हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भागने में सफल हो गया.

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया है. आक्रोशित लोग वाहनों में तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा कर रहे हैं. वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंच पुलिस मामला शांत करवाने में जुटी है, पर लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा है.