Hindi News / news / रोहतास में कंटेनर से टकराई बोलेरो, 2 की मौके पर मौत, कई की...

रोहतास में कंटेनर से टकराई बोलेरो, 2 की मौके पर मौत, कई की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Nov 13, 2019, 10:39:36 AM

रोहतास में कंटेनर से टकराई बोलेरो, 2 की मौके पर मौत, कई की हालत गंभीर

- फ़ोटो

ROHTAS: जिले के तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही हैं. ताजा मामला जिले के डेहरी की है. जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई.

खबर के मुताबिक बताया जाता है कि इलाहाबाद से बोलोरो पर सवार होकर कुछ लोग लौट रहे थे. इसी दौरान डेहरी थाना के सुअरा के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से बोलेरो गाड़ी टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. 

घायलों को इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान रांची के सनोज सिंह तथा अविनाश सिंह के रूप में हुई है. दोनो झारखंड के रांची रहने वाले थे.