1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated May 19, 2024, 6:22:03 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक ट्रक ने बाइक सवार किसान को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक की अनियंत्रित रफ्तार के कारण बाइक सवार किसान की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना रिफाइनरी थानाक्षेत्र के देवना चौक स्थित एनएच- 31 की है। मृतक किसान की पहचान रिफाइनरी थानाक्षेत्र के केसावे गांव वार्ड नंबर- 10 के रहने वाले महावीर सिंह के रूप में हुई है। मृतक के भाई महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके भाई महावीर सिंह दवा लाने के लिए देवना चौक जा रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी। मौके पर रिफाइनरी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।