1st Bihar Published by: Updated Thu, 15 Dec 2022 12:02:47 PM IST
- फ़ोटो
ROHTAS: खबर रोहतास की है, जहां पति-पत्नी ने एक साथ सुसाइड कर लिया। दोनों ने 5 साल पहले शादी की थी। घर से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया। घटना कछवा थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शादी के 5 साल बाद ऐसा क्या हुआ जो पति-पत्नी को जान दने की नौबत आ गई।
रोहतास के कछवा थाना क्षेत्र के बेलाढ़ी गांव में एक घर से दो शव बरामद किया गया। दोनों पति-पत्नी हैं। एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। ये खबर आग की तरह जिले भर में फ़ैल गई है। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी के शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।
घटना को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। कोई इसे पारिवारिक कलह बता रहा है तो कोई कुछ और। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।