Hindi News / news / RPF को मिली बड़ी सफलता; बिहार के इस रेलवे स्‍टेशन से बरामद किया...

RPF को मिली बड़ी सफलता; बिहार के इस रेलवे स्‍टेशन से बरामद किया छह किलो सोना, 2 गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Jan 04, 2022, 12:50:42 PM

RPF को मिली बड़ी सफलता; बिहार के इस रेलवे स्‍टेशन से बरामद किया छह किलो सोना, 2 गिरफ्तार

- फ़ोटो

GAYA : इस वक्त गया से बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार के गया रेलवे स्‍टेशन पर डीआरआई और आरपीएफ की संयुक्‍त कार्रवाई में छह किलोग्राम सोना बरामद किया गया है. जानकरी के अनुसार अचानक पहुंचकर छापेमार दस्‍ते ने चंबल और शिप्रा एक्‍सप्रेस में की. इस दौरान उन्हें ट्रेनों से ले जाया जा रहा  बड़ी मात्रा में सोना पकड़ा गया है. वाही मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 


मिली जानकारी के अनुसार गुप्र सूचना के आधार पर पटना DRI टीम और RPF ने यही बड़ी कार्रवाई की. अभी तक जो खबर मिली है उसके अनुसार ये हावड़ा से लाया जा रहा था. दोनों ट्रेनों में करीब तीन-तीन किलोग्राम सोना मिला है.


मिली जानकारी के अनुसार पटना की डीआरआई टीम और आरपीएफ ने गुप्‍त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. अभी तक की जांच में पता चला है कि ये सोना हावड़ा से लाया जा रहा था. दोनों ट्रेनों में करीब तीन-तीन किलोग्राम सोना मिला है. प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक डीआरआई की टीम और आरपीएफ ने दोनों ट्रेनों में बड़ी गहनता से जांच की. डीआरआई और आरपीएफ के अधिकारी इस बरामदगी को ज्‍वाइंट ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी मान रहे हैं. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है ताकि सोने की तस्‍करी का पूरा सच सामने लाया जा सके.