श्रेयसी सिंह के लिए जमुई में 10 किमी लंबा रोड शो, स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे रहे मौजूद बेतिया में विनय बिहारी को लड्डू से तौला गया, आम्रपाली दुबे-आनंद मोहन ने रोड शो कर मांगा वोट अपनी पत्नी से ज्यादा फाइलों से प्यार करते हैं अधिकारी, नितिन गडकरी ने कसा तंज, कहा..फाइलों को दबाकर ना रखें सुखदेव दास जी महाराज से मिलने पहुंचे नित्यानंद राय, 60 साल से चल रहे सीताराम नाम धुन के अखंड कीर्तन में हुए शामिल विपक्ष को करारा जवाब: 'बीमार' कहने वालों की नीतीश ने कर दी बोलती बंद, 84 चुनावी रैलियों को किया संबोधित Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा Bihar Election 2025: ‘तेजस्वी बनेंगे सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी को बुलाएंगे’, मीसा भारती का बड़ा दावा बगहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालय का छज्जा गिरा, तीन किशोर घायल Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत Bihar Election 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला हमला, लोगों को लाल झंडे वालों से किया सचेत
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 01 Feb 2023 05:36:37 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती आज पटना में आयोजित की गयी। इस मौके पर उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें नमन किया। इस अवसर पर महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे। जगदेव प्रसाद की जयंती पर उपस्थित लोगों ने उन्हें याद किया। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंच से लोगों को संबोधित किया। वही बीजेपी और आरएसएस पर जमकर हमला भी बोला। कहा कि जो लोग हमारे बच्चों को हिन्दी और संस्कृत पढ़ने का ज्ञान देते हैं उनके बच्चे अंग्रेजी स्कूलों में पढ़ते हैं। हिन्दू, राम और गौ पर ज्ञान देने वालों से कोई सर्टिफिकेट हमें नहीं चाहिए।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंच को संबोधित करते हुए बजट पर भी चर्चा की। कहा कि रेलवे बजट को तो गायब ही कर दिया गया है। तेजस्वी ने इस बजट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि एक बार फिर बिहार के साथ धोखा हुआ है। वहीं केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिन्दू मुस्लमान के नाम पर देश की संपत्ति को बेच दिया गया। देश में जो संविधान विरोधी लोग हैं वो अब लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। उनकों 2024 में देश की गद्दी से उतारने का हम काम करेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि देश में चंद कुछ लोग ऐसे हैं जो धर्म के बारे में ज्ञान देते हैं। हमकों उनकी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से हमारे देश का संविधान कमजोर हुआ और दलितों पर हमला शुरू हुआ साथ ही लोकतंत्र भी कमजोर हुआ। देश में नफरत की राजनीति हो रही है। जात को जात से और धर्म को धर्म से लड़ाया जा रहा है। कुछ चंद लोग इस काम को अंजाम दे रहे हैं। आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि ये लोग हमारे बच्चे को हिन्दी और संस्कृत पढ़ने की बात कहते हैं जबकि खुद उनके बच्चे इंग्लिश स्कूल में पढ़ते हैं औरर कुछ तो विदेश जाकर पढ़ते है। आरएसएस अपना एजेन्डा लागू करने में लगी है। इनके एजेन्डे को अब जानने की जरूरत है।
तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हिन्दू धर्म को सबसे ज्यादा बदनाम किया है। समाजवादी और क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहते हैं। बुधवार को जगदेव प्रसाद की जयंती समारोह के दौरान तेजस्वी ने यह ऐलान कर दिया कि संविधान विरोधी लोगों को 2024 में देश की गद्दी से उतार कर रहेंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हिन्दू धर्म को सबसे ज्यादा बदनाम किया है। समाजवादी और क्षेत्रीय दलों को समाप्त करना चाहते हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि जातिगत गणना की रिपोर्ट 3-4 महीने में सामने आने वाली है। किस जाति के कितने लोग है उनकी संख्या कितनी है इस बात का पता चल जाएगा। जिसके आधार पर ही सारी योजनाएं चलायी जाएंगी। 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा भी पूरा होगा। महागठबंधन बिहार और देश के हित में हैं।