ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन

सास को हुआ दामाद से इश्क, अब ससुर ने कर दिया बड़ा कांड; बेटी की मौत के बाद शुरू हुआ था खेल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 28 Apr 2024 12:20:42 PM IST

सास को हुआ दामाद से इश्क, अब ससुर ने कर दिया बड़ा कांड; बेटी की मौत के बाद शुरू हुआ था खेल

- फ़ोटो

BANKA : इश्क की कोई उम्र या रिश्ता नहीं होता है। यह कहीं भी किसी भी पल किसी के साथ हो सकता है। लेकिन, मामला तब अलग हो जाता है जब एक रिश्ते में होने के बाद भी दो लोगों को इश्क हो जाए। अब एक ऐसा ही मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक सासु मां और अपने दमाद से इश्क हो गया। उसके बाद अब इस बात की जानकारी जब ससुर को लगा तो उसने दोनों की शादी करवा दी। 


दरअसल, बांका में एक सास को अपने ही दामाद से प्यार हो गया। ससुर को जब इस अफेयर का पता चला तो उन्होंने दोनों की शादी करवाने का फैसला किया। सास और दामाद में करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। एक साल पहले ही उसकी बेटी की मौत हुई थी। यह मामला सदर थाना क्षेत्र के छत्रपाल पंचायत का है। 


बताया जा रहा है कि हीर मोती गांव निवासी दिलेश्वर दर्वे (ससुर) ने अपनी पत्नी गीता देवी (55) की शादी अपने दामाद सिकंदर यादव (40) से करवाई। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में शादी को लेकर शपथ पत्र भी दिया है। इसको लेकर दिलेश्वर दर्वे ने बताया कि शुक्रवार को दामाद सिकंदर यादव मेरी पत्नी गीता से मिलने ससुराल आया। इस दौरान दोनों के अफेयर को लेकर मुझे संदेह हुआ, इसलिए मैंने दोनों की शादी करवा दी। 


जानकारी के अनुसार, गीता देवी की बेटी की शादी सिकंदर यादव से 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। वही कुछ दिन पहले सिकंदर यादव की पत्नी का देहांत हो गया था जिसमें एक लड़का और एक लड़की भी है वही पत्नी के मरने के बाद सिकंदर यादव को अपने ही सासू मां से प्यार हो गया वही वह एक दिन पूर्व अपने ससुराल हीर मोती पहुंचे थे। ज्सिके बाद युवक के ससुर को शक हुआ। 


जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी वही ग्रामीणों के समक्ष दामाद ने अपने ही सासू मां और दामाद ने प्यार का इजहार गांव वालों के समक्ष किया जिस पर सिकंदर यादव के ससुर और गांव वालों ने मिलकर सिकंदर यादव और उनकी सासू मां गीता देवी की शादी कर दी उसके बाद आज शनिवार को बांका न्यायालय में  दोनों प्रेमी युगल को सिकंदर यादव के ससुर ने न्यायालय में कोर्ट मैरिज भी करवा दिया और अपनी पत्नी को दामाद साथ के साथ विदा कर दिया।