1st Bihar Published by: Updated Oct 18, 2019, 7:08:53 AM
- फ़ोटो
PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर इस बार नीतीश सरकार नई पहल करने जा रही है। राज्य सरकार में सभी जिलों में भगवान भाष्कर महोत्सव करने का फैसला किया है। राज्य के कला संस्कृति विभाग की तरफ से सभी जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा।
कला संस्कृति विभाग ने भगवान भाष्कर महोत्सव के लिए सभी जिलों को राशि भी मुहैया करा दी है। इस महोत्सव के दौरान जिलास्तर पर विभाग की तरफ से स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। विधायक ने इस महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर जो रूपरेखा बनाई है उसके मुताबिक सभी जिलों में किसी एक छठ घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
भगवान भाष्कर महोत्सव का आयोजन 2 से 3 घंटे के लिए सभी जिलों में होगा। इसमें स्थानीय कलाकार छठ से जुड़े गीतों की प्रस्तुति करेंगे। राज्य की कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि छठ के महत्व को देखते हुए विभाग ने पहली बार इस तरह के महोत्सव को आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की है।