1st Bihar Published by: Aryan Anand Updated Apr 20, 2020, 10:03:28 AM
- फ़ोटो
PATNA : लॉकडाउन के बीच आज से राहत की शुरुआत हो गई है। राजधानी पटना सहित सूबे के सभी सरकारी दफ्तर आज से खुल गए हैं। पटना में अरसे बाद सचिवालय में रौनक वापस लौटी है। सचिवालय कर्मी अपने दफ्तर पहुंचे हैं।
सचिवालय पहुंचने वाले कर्मियों की थर्मल स्कैनर के जरिए स्क्रीनिंग की जा रही है। सचिवालय के सभी एंट्री पॉइंट पर पुलिसकर्मी के साथ-साथ मेडिकल स्टाफ भी मौजूद हैं। अंदर जाने वाले हर शख्स का बॉडी टेंपरेचर लिया जा रहा है। फर्स्ट बिहार की टीम ने सुबह सवेरे सचिवालय की स्थिति का जायजा लिया है।
आपको बता दें कि बिहार सरकार ने आज से मिलने वाली छूट को देखते हुए सभी सरकारी दफ्तरों को खोलने का फैसला किया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में पहले ही अधिसूचना जारी कर दी थी। वर्ग का और ख के कर्मियों के लिए अब हर दिन सेवा अनिवार्य कर दी गई है। जबकि वर्ग के साथ-साथ संविदा पर काम करने वाले कर्मियों के लिए अभी भी अल्टरनेट डे सर्विस को लागू रखा गया है।