1st Bihar Published by: Updated Jul 08, 2020, 2:19:40 PM
- फ़ोटो
PATNA: कोरोना संकट का खतरा पटना समेत बिहार में बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब सचिवालय के सभी कार्यालय में आम आदमी के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है.

बैठक के बाद लिया गया फैसला
रोक लगाने से पहले क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुआ. उसके बाद यह फैसला लिया गया है. इसको लेकर विभाग और सचिवालय के सुरक्षाकर्मियों को निर्देश जारी कर दिया गया है.
अधिकारी से लेनी होगी अनुमति
आदेश में बताया गया है कि कोई भी बाहर से आने वाले गेस्ट को सचिवालय में आने से पहले विभाग के अधिकारी से कॉल कर आदेश लेना होगा. अगर आदेश मिलता है तभी ही मुलाकात हो पाएगी. इसके बाद ही गेट पास जारी किया जाएगा. अगर कोई अधिकारी मिलने से इंकार करता है तो कोई भी आम आदमी मिल नहीं सकता है. यहां तक की उसका गेट पास भी नहीं बन पाएगा. अगर कोई भी शख्स नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.