Hindi News / news / सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2022, 12:30:08 PM

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

- फ़ोटो

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज की है, जहां सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना  नगर थाना क्षेत्र के चैन पट्टी गांव के पास की है। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।



मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव के रहने वाले स्व. अवध किशोर तिवारी के 37 साल के बेटे विनीत तिवारी के रूप में हुई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ युवक किसी काम के लिए बाइक से जा रहा था। नगर थाना क्षेत्र के चैन पट्टी के पास NH 27 पर पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना की चपेट में आते ही उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 



सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनके बीच चीख पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गई थी।