1st Bihar Published by: Updated Sep 16, 2020, 3:11:20 PM
- फ़ोटो
DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है. दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भीषण आग लगने की खबर है. आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की सात गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि आग कचरे के ढेर में लगा था. अभी तक आग लगने से किसी तरह के नुकसान नहीं हुआ है.
आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक पता नहीं चल सका है. अस्पताल की बिल्डिंग से धुआं निकलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया. ऐहतियातन तुरंत अस्पताल की बिल्डिंग को खाली करा लिया गया. बता दें कि केंद्र सरकार के अधीन आने वाला सफदरजंग अस्पताल एक कोविड केयर सेंटर भी है.