1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Sep 19, 2021, 10:29:26 PM
- फ़ोटो
SAHARSA: इस वक्त की बड़ी खबर सहरसा से आ रही है जहां अपराधियों ने 18 साल के युवक को गोली मार दी। युवक के सीने में गोली लगी है। आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया।
घायल युवक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घायल युवक की पहचान बबलू कुमार के रुप में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के धमसैना गांव की बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।