1st Bihar Published by: Updated Nov 03, 2020, 12:59:17 PM
- फ़ोटो
SAHARSA : बिहार में मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इसी बीच तीसरे चरण के रण के लिए चुनाव प्रचार जारी है. इसी क्रम में आज पीएम मोदी बिहार पहुंचे हैं. पीएम मोदी अररिया के बाद अब सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं.
सहरसा में पीएम ने लोगों को संबोधित कहते हुए कहा कि मैं कुछ दिनों में हर क्षेत्र में गया हूं, अभी दूसरे चरण के मतदान के जो ट्रेंड मिल रहे हैं उसने तस्वीर बिल्कुल साफ कर दी है.
पीएम ने कहा कि बिहार के लोग आत्मनिर्भर बिहार के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य में फिर NDA की सरकार बनने जा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज ने बिहार के साथ विश्वासघात किया, उसे बिहार के नागरिक अच्छी तरह जानते हैं. पीएम ने कहा कि गरीब-गरीब की बात करने वालों ने बिहार के गरीबों को चुनावों से दूर किया.
पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार कोरोना संकट में मतदान कर रहा है और लोकतंत्र का उत्सव मना रहा है. जैसे श्रीकृष्ण ने एक उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठाया था, वैसे ही आपकी एक वोट की ताकत से बिहार के भविष्य की गारंटी है.