Hindi News / news / सहरसा में लूट की कोशिश, अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली

सहरसा में लूट की कोशिश, अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली

1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Jul 11, 2021, 9:47:52 PM

सहरसा में लूट की कोशिश, अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली

- फ़ोटो

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा जिले का है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लूट में असफल होने पर हथियारबंद अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के मनहरा पुल के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू की।