Hindi News / news / सहरसा में नाबालिग से बलात्कार, दरिंदो ने गैंगरेप का वीडियो वायरल किया

सहरसा में नाबालिग से बलात्कार, दरिंदो ने गैंगरेप का वीडियो वायरल किया

1st Bihar Published by: Updated Jul 04, 2021, 9:59:40 AM

सहरसा में नाबालिग से बलात्कार, दरिंदो ने गैंगरेप का वीडियो वायरल किया

- फ़ोटो

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले से नाबालिग के साथ कुछ युवकों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इतना ही नहीं युवकों ने नाबालिग का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जब पीड़िता के माता-पिता को उसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया.


घटना बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां कुछ युवकों ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया. लड़की ने इसका विरोध किया और माता-पिता से नाम बताने की बात कही तो उन्होंने भाई को गोली मार देने की धमकी दी. युवकों ने 23 जून को अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के माता-पिता को जानकारी मिली तो पंचायत बुलाई गई. इसमें बात नहीं बन सकी.


इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत की. उसने बताया कि गांव के युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. फिलहाल पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.