ब्रेकिंग न्यूज़

यह चुनाव मात्र सरकार बदलने का नहीं, धोखा देने वालों से बदला लेने का भी समय है: मुकेश सहनी जमुई में आचार संहिता उल्लंघन: जदयू प्रत्याशी सुमित सिंह के स्वागत में जुटे 50 लोगों पर केस दर्ज, दो नामजद श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए गए विशेष प्रबंध श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए गए विशेष प्रबंध Bihar Election 2025: ‘बिहार में तीन-चौथाई सीटें जीतेगी NDA और बनाएगी सरकार’ राजनाथ सिंह का बड़ा दावा Bihar Election 2025: पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए किया रोड शो, आरजेडी कार्यकर्ताओं से भिड़ंत होने से बचा Bihar Election 2025: सासाराम में सीएम योगी की ललकार, महागठबंधन पर जमकर बरसे; उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा के लिए मांगे वोट Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में नहीं चलेगा ‘लाल पानी’ का खेल, वोटिंग से पहले शराब स्मगलर्स के खिलाफ बड़ा अभियान, ड्रोन और स्कैनर से हो रही निगरानी Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में नहीं चलेगा ‘लाल पानी’ का खेल, वोटिंग से पहले शराब स्मगलर्स के खिलाफ बड़ा अभियान, ड्रोन और स्कैनर से हो रही निगरानी Bihar News: पटना में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का दो दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम संपन्न, सेवाओं के विस्तार की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम

सलमान खान के घर फायरिंग मामला, राजस्थान से पकड़ा गया 5वां आरोपी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 07 May 2024 02:53:43 PM IST

सलमान खान के घर फायरिंग मामला, राजस्थान से पकड़ा गया 5वां आरोपी

- फ़ोटो

DESK: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग किये जाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल पांच आरोपियों गिरफ्तार किया गया है। पांचवें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से दबोचा है। पांचवे आरोपी के बारे में बताया जाता है कि शूटरों को रेकी करने में इसने मदद की थी। 


मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान से गिरफ्तार मोहम्मद रफीक चौधरी ने ही सलमान खान के घर की रेकी की थी साथ ही शूटरों के लिए पैसा भी इक्ट्ठा किया था। राजस्थान से गिरफ्तार मो. रफीक चौधरी को मुंबई लाया जा रहा है। जिसे किला कोर्ट में पेशी के लिए लाया जाएगा। 


गौरतलब है कि 14 अप्रैल की सुबह अहले 5 बजे सलमान के घर के बाहर फायरिंग की गयी थी। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी। सभी बदमाश दो बाइक से आए थे और 4 राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग के वक्त सलमान खान घर में ही थे। सलमान खान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।


जिसके बाद 25 अप्रैल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब से सुभाष चंद्र और अनुज थापन को गिरफ्तार किया था। दोनों लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करते थे। मुंबई पुलिस की कस्टडी में चादर से फांसी लगाकर अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली थी। अनुज थापन के भाई का यह दावा था कि उसके भाई ने खुदकुशी नहीं की है बल्कि पुलिस ने उसकी हत्या की है। 


फिलहाल इस मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को दिया गया है। जो इस मामले की जांच कर रही है। वही इससे पहले15 अप्रैल को गुजरात से विक्की गुप्ता और सूरज पाल को गिरफ्तार किया था। विक्की गुप्ता और सूरज पाल ने ही सलमान के घर के बाहर फायरिंग की थी।


मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था। दोनों अपराधी बेतिया के गौनाहा थानाक्षेत्र के महसी गांव के रहने वाले हैं। दोनों को पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। दोनों अपराधियों की पहचान बेतिया के गौनाहा थाना क्षेत्र के  महसी गांव के 24 वर्षीय विक्की गुप्ता और 21 वर्षीय सूरज पाल के रूप में हुई थी। पश्चिम कच्छ क्राइम ब्रांच ने दोनों अपराधियों को माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपना घर पश्चिमी चंपारण जिले के महसी गांव बताया था। 


इन अपराधियों ने  सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग कर भुज फरार हो गए थे। मामले के बाद मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की। जिसके बाद फायरिंग करने वाले दोनों अपराधियों को धड़ दबोचा। वही पंजाब से तीसरे आरोपी सुभाष चंद और चौथे आरोपी अनुज थापन को पकड़ा गया। अब इस मामले के पांचवे आरोपी  मोहम्मद रफीक चौधरी को राजस्थान से दबोचा गया है। अब तक इस मामले में पांच बदमाशों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसमें एक ने खुदकुशी कर ली।