Hindi News / news / समाज कल्याण विभाग ने जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद, मंत्री मदन सहनी ने लोगों...

समाज कल्याण विभाग ने जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद, मंत्री मदन सहनी ने लोगों के बीच बांटा कंबल

1st Bihar Published by: Updated Jan 06, 2023, 9:51:42 PM

समाज कल्याण विभाग ने जरुरतमंदों तक पहुंचाई मदद, मंत्री मदन सहनी ने लोगों के बीच बांटा कंबल

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। ठंड में सबसे अधिक परेशानी गरीब तबके के लोगों को हो रही है। ऐसे में उन्हें राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार की देर रात जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।


इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने बताया कि पूरे बिहार में कंबल बांटने के लिए 5 करोड़ की राशि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें 38 जिला को कंबल बांटने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने बताया कि इस योजना को जन जन तक पहुंचाया जाएगा।


इस दौरान समाज कल्याण विभाग के निदेशक ने भी गरीबों के बीच कंबल बांटा और उन्हें आश्वस्त किया कि पूरे बिहार में जरूरतमंदों तक सरकार की इस योजना को जल्द से जल्द पहुंचाया जाएगा। इस दौरान मंत्री मदन सहनी के आप्त सचिव उत्कर्ष किशोर और विभाग से संबंधित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।